MP Bhulekh – मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भूलेख पोर्टल (Bhulekh MP) की शुरुआत लगभग 4 अगस्त 2020 (अकॉर्डिंग तो रिपोर्ट्स) को की थी। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को भूमि अभिलेख (जैसे खसरा, खतौनी, आदि) और भूमि से जुडी अन्य सेवाओं का लाभ देना है।
MP Bhulekh पोर्टल से लोग न केवल भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अलग अलग सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं, जो मुफ्त (Free) और भुगतान (Paid) दोनों प्रकार की सेवाओं के रूप में अवेलेबल हैं।
आज की इस पोस्ट में हमने आपको Bhulekh MP के बारे में लगभग सारी जानकरी दी है। जैसे:- लॉगिन, रजिस्ट्रेशन, भू नक्शा, services, और खसरा खोजे, आदि।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
भूलेख ऍम पी पोर्टल पर Free Services और Paid Services की लिस्ट आप नीचे टेबल में देख सकते है।
Free Services | Paid Services |
साधारण भू-अभिलेख (खसरा खतौनी) | प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि डाउनलोड |
साधारण भू नक्शा (जमीन का नक्शा) | प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपि खोजें |
आबादी अधिकार अभिलेख | अनापत्ति प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate) |
दृष्टिबंधक (Hypothecation) | अधिकार अभिलेख प्रतिलिपि (Adhikar Abhilekh Copy) |
अधिकार अभिलेख – नगरीय | राजस्व न्यायलय आदेश प्रतिलिपि (Revenue Court Order Copy) |
व्यवहार न्यायालय प्रकरण (Civil Court Case) | भू-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika) |
अभिलेखागार प्रतिलिपि (Record Room Copy) | अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि (Record Room Document Copy) |
भूमि बंधक (Land Mortgage) | व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation) |
RCMS आर्डर | भूमि राजस्व भुगतान (Land Revenue Payment) |
ट्रांज़ैक्शन विवरण (Transaction Details) | वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge) |
DS दस्तावेज़ खोजें | भूमिस्वामी आधार E-KYC |
जमानत विवरण खोजें (Bail Detail Search) | Other Services |
CERSAI खोजें |
खसरा / खतौनी या भू-अभिलेख प्रतिलिपि देखें
- भू अभिलेख खोजने के लिए आपको MP Bhulekh के आधिकारिक पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do पर जाना है।
- अब इसके होम पेज पर भू अभिलेख ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर एक पेज ओपन होगा, इसमें आपको पहले ऑप्शन में yes पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक भूखंड का विवरण (खसरा/खतियानी) का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको खसरा/खतियानी कॉपी के लिए सबसे पहले अपनी भाषा को सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको भू-भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, जिला, तहसील और गांव की जानकारी भरनी है।
- इसके बाद नीचे दिए भू स्वामी, खसरा नंबर और प्लाट संख्या में से किसी एक ऑप्शन को चुनना है।
- अब नीचे दिया कैप्चा डालकर हरे रंग के बटन विवरण देखे पर क्लिक करना है।
- आपके द्वारा दी गई जानकारी के बेस पर संबंधित खसरा / खतौनी रिकॉर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप इसे प्रिंट कर सकते हैं या पीडीएफ के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
भू स्वामी से खसरा/खतौनी कैसे खोजे
- इसके लिए आपको एमपी भूलेख के पोर्टल पर जाना है और भू-अभिलेख ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर पहले ऑप्शन में यस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने खसरा/खतौनी का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपको मांगी गई जानकारी भरनी है।
- फिर नीचे भू-स्वामी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- भू-स्वामी सेलेक्ट करते ही भू-स्वामी चयन और खसरा/ प्लाट नंबर का ऑप्शन आएगा।
- आपको भू-स्वामी चयन और खसरा/ प्लाट नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा डालना है और विवरण देखे बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने भू भाग विवरण की लिस्ट ओपन होगी।
- इस लिस्ट में आपको खसरा देखे के नीचे आँख के आइकॉन पर क्लिक कर करना है।
- अब आपके सामने खसरा रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।
खसरा संख्या से भू-अभिलेख कैसे खोजे?
- यदि आप खसरा संख्या से खसरा/ खतौनी देखना चाहते है तो आपको खसरा/खतौनी फॉर्म में खसरा संख्या को चुनना है।
- खसरा संख्या ऑप्शन को सेलेक्ट करते ही ब्लॉक/खसरा का एक ऑप्शन आएगा।
- आपको अपना ब्लॉक/खसरा सेलेक्ट करना है।
- फिर कैप्चा डालकर विवरण देखे बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही एक लिस्ट ओपन होगी।
- इसमें आपको खसरा देखे पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके खसरा/खतौनी की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।
- अब इस रिपोर्ट को डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
प्लॉट संख्या से खोजे
- आपको प्लॉट संख्या से खतौनी या खसरा खोजने के लिए इस फॉर्म में प्लाट संख्या को सेलेक्ट करना है।
- फिर प्लाट संख्या ऑप्शन आएगा, इसमें प्लाट संख्या डालनी है।
- अब कैप्चा डालकर विवरण देखे पर क्लिक करना है।
- अब नीचे की तरफ एक लिस्ट ओपन होगी, इसमें खसरा पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर खसरा की रिपोर्ट ओपन हो जाएगी।
- आप इस रिपोर्ट का प्रिंट आउट भी निकल सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
Bhulekh MP से Certified Copy – प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि कैसे निकाले?
मध्य प्रदेश भूलेख पर Certified Copy (प्रमाणित भू अभिलेख प्रतिलिपि) प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
- आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश भूलेख के ऑफिसियल पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do पर जाना है।
- अब यदि आपके पास पहले से खाता है, तो अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- अगर खाता नहीं है, तो पहले अपना अकाउंट Register करना है।
- लॉगिन करने के तुरंत बाद ही आपके सामने भू अभिलेख प्रतिलिपि (Copy of land records light) का ऑप्शन आएगा।
- आपको भू अभिलेख प्रतिलिपि (Copy of land records light) पर क्लिक करना है।
- अब खसरा विवरण का एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आपको अपने जिले, तहसील, और अपने गांव की जानकारी को भरना है।
- फिर आपको भू स्वामी, प्लाट संख्या, खसरा संख्या और निष्क्रिय खसरा संख्या में से खसरा संख्या ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद ब्लॉक/खसरा/ प्लाट की जानकारी भरकर कैप्चा डालना है।
- लास्ट में हरे रंगे के विवरण देखे ऑप्शन पर जाना है।
- अब आपको भू स्वामी और खसरे की जानकारी देखकर चयन करे बटन पर क्लिक करना है।
- फिर अभिलेख प्रकार, वर्ष से, वर्ष तक की जानकारी भरकर प्रतिलिपि शुल्क पर क्लिक करना है।
- अब आपको भुगतान बुतों पर क्लिक करना है जिसके बाद डिजिटल हस्ताक्षरीत प्रमाणित भू-अभिलेख प्रतिलिपी आपके सामने ओपन हो जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
मध्यप्रदेश भू नक्शा कैसे देखें?
आप नीचे दी जानकारी की हेल्प से मध्यप्रदेश भू नक्शा आसानी से देख सकते है।
- आपको सबसे पहले Bhulekh MP पोर्टल पर जाना है।
- अब होम पेज पर menu में serach कैटेगरी पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद भू-अभिलेख खोजे का एक पेज ओपन होगा।
- इसमें आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
- आपको भू नक्शा पर क्लिक करना है।
- अब भू नक्शा फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको अपने जिले, तहसील, और गाँव को सेलेक्ट करना है।
- फिर सामने लिखा कैप्चा डालकर नक्शा देखे बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके गाँव का मध्य प्रदेश भू नक्शा ओपन हो जाएगा
- यदि आप खसरे का विवरण जानना चाहते है तो साइड में लिखे खसरा का विवरण पर क्लिक करना है।
- अब आपको खसरा संख्या डालनी है और जमा करे पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके खसरे का नक्शा ओपन हो जाएगा।
Bhulekh MP पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
मध्यप्रदेश भूलेख पर लॉगिन करने के लिए आपको नीचे दी जानकारी को ध्यान से पढ़ना है।
- लॉगिन करने के लिए आपको इसके पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do पर विजिट करना है।
- अब होम पेज पर पहुंचकर लॉगिन ऑप्शन पर जाना है।
- इसके नीचे ही आपको आकउंट लॉगिन का एक फॉर्म दिखाई देगा।
- आपको इस फॉर्म में Login ID, Department, और Password भरना है।
- इसके बाद Captcha कोड डालकर Submit कर देना है।
- Submit करने के बाद आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।
इस तरह से आप एम पी भूलेख पोर्टल पर अपना आकउंट लॉगिन कर सकते है।
MP Bhulekh पोर्टल पर Registration कैसे करें?
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर पंजीकरण (Registration) करने के लिए आपको नीचे दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।
- आपको एम पी भूलेख पोर्टल को अपने लैपटॉप या फोन मे ओपन करना है।
- अब अपना आकउंट रजिस्टर करने के लिए आपको लॉगिन फॉर्म के नीचे लिखे Register as Public User बटन पर क्लिक करना है
- क्लिक करने के बाद आपके सामने अकाउंट रजिस्टर का एक फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको दो सेक्शन सामान्य जानकारी (General Information) और सूचना संचार जानकारी (Communication Information) में जानकारी भरनी है।
- पहला General Information, इसमें आपको लॉगिन आईडी,First Name, Middle Name, Last Name, और Father / Husband Name की जानकारी भरनी है।
- फिर दूसरा सेक्शन Communication Information का आएगा।
- इसमें आपको अपना एड्रेस, लैंड मार्क, जिला, पिन कोड, मोहल्ला, राज्य, तहसील, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी भरनी है।
- फिर send ओटीपी पर क्लिक करना है।
- अब आपके इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा।
- आपको ओटीपी डालकर वेरीफाई करना है।
- फिर कैप्चा डालकर register बटन पर क्लिक करना है।
- अब प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका अकाउंट Bhulekh MP पर रजिस्टर हो जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप इस पोर्टल पर अवेलेबल सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
कांटेक्ट डिटेल्स
- E-MAIL : support[dot]gis[at]begl[dot]org[dot]in
- Help Desk NO.- (9.45AM-6.15PM) : 18002030311(Toll Free)
- Email – clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in
- District Coordinator :- Contact List
- जिला समन्वयक:- संपर्क सूची
आशा करते है कि आपको Bhulekh MP के बारे में दी गई सारी जानकारी पसंद आई होगी। आप ऊपर दी जानकारी की हेल्प से इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
यदि आपको लॉगिन करने, रजिस्ट्रशन करने या किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो आप कांटेक्ट डिटेल्स में दी इमेल्स और टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट कर हेल्प ले सकते है।